हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

पेसा कानून लागू कराने के लिए निशा भगत ने गुमला से पैदल यात्रा करके रांची में राज्यपाल को सौपा था ज्ञापन : फुलचंद तिर्की |

 रांची | केंद्रीय सरना 13 आर आई टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची के द्वारा केंद्रीय धमकुडिया करमटोली रांची में पेसा कानून नियमावली  झारखंड कैबिनेट से पास होने की उपलक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,जिसमें केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति को मानने वाले आदिवासियों का गौरव का क्षण है

   : सदियों से पेसा कानून बनाने के लिए आदिवासी संघर्ष कर रहे थे केंद्रीय सरना समिति की केंद्रीय महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कहा कि हमने पेसा कानून लागू करने को लेकर गुमला से लेकर रांची राज भवन तक पदयात्रा किया एवं राज्यपाल को पेसा कानून लागू करने हेतु ज्ञापन सौपा | था आज आदिवासियों का सपना साकार होता देख अच्छा लग रहा है |उन्होंने झारखंडवासियों को पेसा लागू होने पर बधाई दिया है उन्होंने 1996 भूरिया कमेटी द्वारा पेसा नियमावली हू बहु लागू करने पर जोर दिया एवं कहा कि पेसा कानून 1996 छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,केंद्रीय सरना समिति के प्रवक्ता एंजेल लकड़ा ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से गांवों में पत्थर बालू सोना चांदी तांबा अबरक को ग्राम सभा में नियंत्रण एवं प्रबंधन का अधिकार होगा भूमि अधिग्रहण पर भी ग्राम सभा से सहमति लेनी होगी मौके पर गुमला जिला सरना समिति के अध्यक्ष हंदू भगत रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की एंजेल लकड़ा प्रमोद एक्का विनय उरांव पंचम तिर्की सागर टोप्पो पिंटू लिंडा रतन उरांव लक्ष्मी मुंडा राजन भेंगरा एवं अन्य शामिल रहे |

Related Post